गुरुवार, 14 जून 2012 19:34    पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
पश्चिमी नेता वास्तविकताएं नहीं बताते
अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि अली अस़गर सुल्तानिया ने तेहरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को लाभहीन बताया है।
बीबीसी के कार्यक्रम हार्ड टाक में में बोलते हुए अली असगर सुल्तानिया ने कहा कि अमरीकी और युरोपीय राजनेता, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संदर्भ में वास्तविकताओं को नहीं बताते। उन्होंने कहा कि अमरीका और युरोप की ओर से लगाए जाने वाले प्रतिबंध भी वास्तविकता के विपरीत हैं और इन प्रतिबंधों का ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के परिणाम में पश्चिमी देशों से ईरानी राष्ट्र की घृणा में अवश्य वृद्धि हुई है। आईएईए में ईरान के प्रतिनिधि का कहना था कि ईरान, विश्व समुदाय को पूरी गंभीरता के साथ यह विश्वास दिलाने का प्रयास कर रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सैनिक नहीं है और न कभी सैन्य उद्देश्य की ओर उन्मुख होगा किंतु इस वास्तविकता के बावजूद आईएईए के कुछ सदस्य वार्ता के संदर्भ में नकारात्मक संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कुछ देशों को पूरे विश्व समुदाय का प्रतिनिधि नहीं समझना चाहिए क्योंकि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सौ से अधिक सदस्य गत दस वर्षों से ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं। अली असगर सुल्तानिया ने कहा कि पश्चिम के पास सब से अच्छा विकल्प यह है कि वह शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए ईरान के परमाणु अधिकार को औपचारिक रूप से स्वीकार करे। (QA)
 
More Articles :

» ईरान के परमाणु मुद्दे के समाधान के लिए समय सीमा नहीं, रूस

रूस ने ईरान के परमाणु विषय पर समय सीमा निर्धारित करने को अस्वीकार कर दिया है।रूस के...

» मास्को वार्ता के परिदृश्य में डा.जलीली की बातचीत

ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच मास्को में होने...

» तेहरान में लावरोफ़ की वार्ता

रूस के विदेशमंत्री ने तेहरान में ईरानी अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता में क्षेत्र के अन्तिम...

» परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या के ज़िम्मेदार गिरफ्तार

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने बताया है कि ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या में लिप्त अधिकतर...

» गुट पांच धन एक, सहमतियों का सम्मान करे

योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कैथ्रिन एश्टन ने कहा है कि गुट पांच धन एक मास्को में ईरान के...

Add comment


Security code
Refresh

उद्योग जगत

पश्चिमी नेता वास्तविकताएं नहीं बताते

News image

अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि अली अस़गर सुल्तानिया ने तेहरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को लाभहीन बताया है। बीबीसी के कार्यक्रम हार्ड टाक में में बोलते...


More in: उद्योग जगत

सपनों का देश ईरान

पश्चिमी आज़रबाइजान प्रांत-2

News image

उरोमिया, पश्चिमी आज़रबाइजान का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो अपने इतिहासिक और प्राकृतिक आकर्षणों के कारण सदा ही पर्यटकों को लुभाता है। उरोमिया झील नेशनल पार्क, क्षेत्र के विभिन्न औपचारिक...


More in: सपनों का देश ईरान

प्रशिक्षण

बच्चों के प्रशिक्षण पर संचार माध्यमों के प्रभाव

News image

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि बच्चों का प्रशिक्षण एक कला है जिसके लिए रचनात्मकता, समय, धन और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। बच्चो के प्रशिक्षण में प्रयोग की जाने वाली...


More in: प्रशिक्षण

ऊर्जा

हिलैरी ने पुनः चिंता जताकर दबाव बनाने का प्रयास किया

News image

अमरीका ने ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य मास्को वार्ता से पूर्व दबाव बनाते हुए ईरान से ठोस क़दम उठाने की मांग की है।नार्वे यात्रा के दौरान अमरीकी...


More in: ऊर्जा