गुरुवार-17 मई 2012 / 06:50
सोमवार, 02 जनवरी 2012 16:12    पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो अभियान के 68 प्रदर्शनकारियों की गिरफ़्तारी
वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो अभियान के 68 प्रदर्शनकारियों को कल न्यूयॉर्क में गिरफ़्तार कर लिया गया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो अभियान के अंतर्गत विरोध प्रदर्शन करने वाले 68 प्रदर्शनकारियों को ज़कोटी पार्क से गिरफ़्तार किया गया। ये लोग पुलिस की ओर से खड़ी की गई रुकावटों को पार करके पार्क तक पहुंच गए थे। रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों ने पुलिस के हाथों गिरफ़्तार होने से पूर्व लाइटिंग की और पुलिस की ओर से खड़ी की गयी रुकावटों पर खड़े होकर जश्न मनाया। वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो अभियान के सदस्यों ने कल पहली जनवरी 2012 की सुबह से ही न्यूयॉर्क के ज़ेकोटी पार्क में पहुंच कर यह घोषणा की थी कि यह जनांदोलन अपने निर्धारित उद्देश्य की प्राप्ति तक जारी रहेगा। आंदोलनकारी अमरीका के विभिन्न राज्यों से ज़ेकोटी पार्क पहुंचे थे। ज्ञात रहे कि यह पार्क गत वर्ष सितंबर के महीने से अमरीका में आर्थिक असमानता के विरुद्ध नियंत्रण करो अभियान का केन्द्र बना हुआ है।
अमरीका के आइवा राज्य में भी वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो अभियान के प्रदर्शनकारियों ने अगले राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशियों के भाषण स्थल पर पहुंच कर इस देश में आर्थिक असमानता से अपने विरोध की घोषणा की। अमरीकी पुलिस ने इन लोगों को जो अपने हाथों में प्लेकार्ड लेकर आर्थिक नीतियों के विरुद्ध नारे लगा रहे थे, गिरफ़्तार कर लिया। अमरीका में ईसवी नव वर्ष ऐसे समय आरंभ हुआ जब इस देश के मीडिया में क्रिस्मस के उत्सवों के आयोजन के बाद पहला समाचार करों, राजमार्गों की चुंगियों और अन्य सामाजिक सेवाओं में वृद्धि पर आधारित था। अमरीका में वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो अभियान के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़ी वित्तीय कंपनियां, बैंक और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज अमरीकी जनता के जीवन के हर मामले पर छा चुके हैं जिसे अब और सहन नहीं किया जा सकता। विश्वस्त रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में हर तीन बच्चों में से एक बच्चा निर्धन है और इसका कारण दूसरे देशों में युद्ध भड़काने और निर्दोष लोगों के जनसंहार के लिए सैन्य बजट में निरंकुश वृद्धि है। (MAQ/N)

 

Add comment


Security code
Refresh

आजकल

अमरीकी विदेश मंत्री की भारत यात्रा

News image

अमरीकी विदेश मंत्री हिलैरी क्लिंटन ने हाल ही में भारत की तीन दिवसीय यात्रा की जिसमें उन्होंने भारत को ईरान से तेल का आयात बंद करने के लिए मनाने का...


More in: आजकल

क़ुरआन

सूरए यूसुफ़, आयतें 110-111, (कार्यक्रम 404)

News image

आइये पहले सूरए यूसुफ़ की आयत संख्या 110 की तिलावत सुनते हैं।حَتَّى إِذَا اسْتَيْئَسَ الرُّسُلُ وَظَنُّوا أَنَّهُمْ قَدْ كُذِبُوا جَاءَهُمْ نَصْرُنَا فَنُجِّيَ مَنْ نَشَاءُ وَلَا يُرَدُّ بَأْسُنَا عَنِ الْقَوْمِ الْمُجْرِمِينَ...


More in: क़ुरआन

आज का इतिहास

17 मई

News image

17 मई सन 1426 ईसवी को पुर्तगाल देश में जल यात्रा की कला सिखाने के लिए एक स्कूल खोला गया इस कला की शिक्षा के इस पहले स्कूल की स्थापना...


More in: आज का इतिहास

वरिष्ठ नेता

इस बार के चुनाव अधिक महत्वपूर्ण।

News image

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने कहा है कि चुनाव ईरान की वास्तविकताओं का सूचक होने के साथ ही वर्तमान समय में मित्र व शत्रु...


More in: वरिष्ठ नेता