इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने कहा है कि चुनाव ईरान की वास्तविकताओं का सूचक होने के साथ ही वर्तमान समय में मित्र व शत्रु दोनों के लिए संदेश रखते हैं इस लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण हैं।वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को नवें संसदीय चुनाव में मतदान के बाद इस चुनाव को कई आयामों से महत्वपूर्ण बताया है। वरिष्ठ नेता ने जनता से सिफारिश की कि वह अपने इस महत्वपूर्ण कर्तव्य का मतदान के आरंभ में ही पालन करें। वरिष्ठ नेता ने गत ३३ वर्षों के दौरान ईरानी राष्ट्र के संकल्प और अपने मार्ग पर डटे रहने को अत्याधिक महत्वपूर्ण बताया और कहा कि अन्य क्रांतियों में जनता कुछ वर्षों के बाद थक कर उकता जाती है और उनका मार्ग बदल जाता है किंतु ईरान के चुनाव का पूरे विश्व के लिए यह संदेश है कि ईरान का महान राष्ट्र, क्रांति के ३३ वर्षों में यथावत दृढ़ संकल्पित है और पूरे उत्साह के साथ अपने गौरवशाली मार्ग पर अग्रसर है। वरिष्ठ नेता ने नवें संसदीय चुनाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध साम्राजी शक्तियों के हंगामों की ओर संकेत किया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय साम्राजी शक्तियां, जिन्हें बहुत से मामलों में पराजय हो चुकी है ईरान पर प्रतिबंधों का हंगामा खड़ा करके और ईरानी राष्ट्र को ज़बानी धमकियां देकर अपनी विफलता पर पर्दा डालना चाहती हैं इसी लिए इस बार के चुनाव का महत्व अधिक है और ईरानी राष्ट्र चुनाव में उत्साह के साथ भाग लेकर भली भांति अपना उत्तर और रुख स्पष्ट कर सकती है। (Q.A)
समाचार
- रेहानली विस्फोट में तुर्की की गुप्तचर सेवाओं का हाथ थाः ब्रिटेन
- ओकलाहोमा के भयानक तूफ़ान पर ईरान ने गहरा खेद व्यक्त किया
- विटामिन डी से दमा का इलाज
- अमरीकी कांग्रेस को गुमराह करने वाली ब्रीफ़िंग
- अमरीका में स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन
- सीना मरुस्थल में अपहृत सैनिकों की रिहाई के लिए अभियान शुरु
- बहरैन में आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध जनप्रदर्शन
- आई पी एल स्पॉट फ़िक्सिंग मामले में विंदू रंधावा गिरफ़्तार
- गोलान हाइट्स में इस्राईली वाहन तबाह
- इराक़ में आतंकवादी हमलों के क्रम में अनेक हताहत
शुक्रवार, 02 मार्च 2012 12:47



