सोमवार, 20 अगस्त 2012 13:52

सीरिया की वर्तमान स्थिति

सीरिया की वर्तमान स्थिति

सीरिया की वर्तमान स्थिति

सीरिया की वर्तमान स्थिति के बारे में प्राप्त होने वाली रिपोर्टें बता रही हैं कि इस देश की राजधानी और अन्य नगरों में अपेक्षाकृत शांति स्थापित हो चुकी है।  सीरिया के रेडियो और टेलिविज़न से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरियावासी अपने नगरों को लौट आए हैं और ईद के अवसर पर बाज़ारों में भारी भीड़ दिखाई दी।  सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने ईद की नमाज़ राजधानी की एक जामा मस्जिद में पढ़ी।  दूसरी ओर सीरिया ने अख़ज़र इब्राहीमी का राष्ट्रसंघ के दूत के रूप में स्वागत किया है।  सीरिया के उपराष्ट्रपति फ़ारूक़ अश्शरअ ने एक बयान जारी करके संयुक्त राष्ट्रसंघ के नए प्रतिनिधि के रूप में अल्जीरिया के कूटनयिक अख़ज़र इब्राहीमी का स्वागत किया है।  अख़ज़र इब्राहीमी आगामी सप्ताह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव और सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों के प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता करेंगे।  सीरिया के संबन्ध में कूफ़ी अन्नान का स्थान लेने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत अख़ज़र इब्राहीमी का कहना है कि सीरिया में स्थिति कुछ इस प्रकार की है कि अभी इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद को सत्ता से हटाए जाने के बारे में कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी।  दूसरी ओर सीरिया में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की टीम के प्रमुख बाबकर गाई ने दमिश्क़ में एक संवाददाता सम्मेलन में सीरिया में संघर्षरत दोनो पक्षों से संघर्ष को यथाशीघ्र समाप्त करने की मांग की है।   अन्तर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की टीम के प्रमुख ने यह घोषणा भी की है कि संयुक्त राष्ट्र संघ किसी भी स्थिति में सीरिया को छोड़ेगा नहीं और संघर्षरत दोनों पक्षों के बीच वार्ता की भूमि प्रशस्त करने के प्रयास करता रहेगा। यह ऐसी स्थिति में है कि जब सुरक्षा परिषद ने पिछले गुरूवार को आधिकारिक रूप से सीरिया से अन्तर्राष्ट्रीय निरीक्षकों के अभियान को समाप्त करने की घोषणा की थी। इससे पूर्व सुरक्षा परिषद ने सीरिया में अपने ३० सदस्यीय दल की तैनाती का समर्थन किया था।  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कूफ़ी अन्नान की शांति योजना के अन्तर्गत २१ अप्रैल को तीन महीनों के लिए शस्त्र रहित ३०० सैनिक पर्यवेक्षकों को सीरिया में संघर्षविराम के निरीक्षण पर सहमति दे दी थी।  इसी बीच सीरिया के एक अधिकारी ने ब्रिटेन द्वारा आतंकवादियों को सशस्त्र करने और उन्हें गोपनीय सूचनाएं उपलब्ध करवाने की बात कही है।  संडे टाइम्स के अनुसार सीरिया के इस अधिकारी ने बताया है कि ब्रिटेन की गुप्तचर सेवा, सीरिया में अशांति फैलाने वाले आतंकवादियों की सहायता कर रही है।  इस सीरियाई अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर संडे टाइम्स को बताया है कि ब्रिटेन की गुप्तचर सेवा साइप्रस से सीरिया की स्थिति पर नज़र रखे हुए है और इस बारे में वह सूचनाएं अमरीका तथा तुर्की भेज रही है।  यह सूचना ऐसी स्थिति में सामने आई है कि जब इससे पूर्व ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने सीरिया सरकार के विरोधी तत्वों को जासूसी के उपकरण उपलब्ध कराने की पुष्टि की थी। इससे पूर्व सीरियाई अधिकारी बारंबार यह बात कह चुके हैं कि सरकार विरोधी तत्वों को विदेश से सहायता मिल रही है।  पश्चिमी देशों, कुछ अरब देशों तथा तुर्की द्वारा सीरिया के सरकार विरोधियों की खुली सहायता इस बात को सिद्ध करती है कि सीरिया में अशांति फैलाने के लिए सीरिया के बाहर एक मोर्चा तैयार है जिसके बहुत से तत्वों का संबन्ध विभिन्न देशों से है।  सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद अगस्त के आरंभ में कह चुके हैं कि उनका देश बहुत ही महत्वपूर्ण युद्ध कर रहा है जो इस देश का भविष्य निर्धारण करेगा।{jcomments on}

 

Add comment


Security code
Refresh